उत्तर प्रदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चपरासी, केयरटेकर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए नई वैकेंसी जारी की गई है। इन भर्तियों के अंतर्गत चपरासी, केयरटेकर, चौकीदार, शिक्षक, क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश के 400 से अधिक विद्यालयों को अपग्रेड किया गया है, जिसके तहत नए पद सृजित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से चपरासी, पीजीटी शिक्षक, केयरटेकर, और प्रधानाचार्य के पद शामिल हैं।
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
KGBV Vacancy पदों का विवरण
जिला | पदों की संख्या | अंतिम तिथि |
प्रयागराज | 40 | 27 जनवरी 2025 |
कुशीनगर | 84 | 27 जनवरी 2025 |
शाहजहाँ पुर | 27 | 24 जनवरी 2025 |
अयोध्या | 16 | 18 जनवरी 2025 |
लखीमपुर खीरी | 43 | 15 जनवरी 2025 |
सिद्धार्थनगर | 42 | 15 जनवरी 2025 |
सुल्तानपुर | 72 | 20 जनवरी 2025 |
Kasturba Vidyalaya Vacancy Age Limit
आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। हर जिले के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किया गया है और आवेदन भी उसी के अनुसार मांगे गए हैं।